काली मन्दिर के पुरोहित की माता का हुआ निधन, कस्बे में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित मां काली मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी की माता भगवानी देवी पत्नी स्वर्गीय रामवृक्ष तिवारी 88 वर्ष का निधन आज सुबह उनके पुत्र नंदलाल तिवारी के आवास पर हो गया। जिससे मंदिर कमेटी समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद मृतक के पुत्र अशोक तिवारी, राजेश तिवारी, राजू रंजन तिवारी ने बताया कि पिताजी के मृत्यु के पश्चात हम सभी लोग उनके अंतिम संस्कार वाराणसी में किया था,माता जी का भी अंतिम संस्कार वाराणसी में ही करेंगे।


वही सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मृत आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा तथा कहा कि क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी के माता भगवानी देवी काफी मृदभाषी व सरल महिला थी, मां काली मंदिर की साफ सफाई सहित आने जाने वाले श्रद्धालु महिलाओं से भी काफी मिलनसार रहा करती थी इनके देहांत से हम सभी लोग काफी दु:खी हैं तथा ईश्वर से अमृत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना करते हैं कि श्री हरि अपने चरणों में इनको स्थान दें।

इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता ओमप्रकाश रावत राजेश गुप्ता संजय गुप्ता सुमन गुप्ता अविनाश अग्रवाल नंदकिशोर गुप्ता विकास जायसवाल प्रभात गुप्ता वीरेंद्र कुमार रविंद्र जायसवाल आनंद कुमार चंद्रवंशी विक्की मद्धेशिया सहित सोसायटी के दर्जन लोग मौजूद थे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?