डाला – गजराज नगर मार्ग के निर्माण कार्य का राज्यमंत्री ने फावड़ा चला किया शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग को जोड़ने वाले डाला से गजराज नगर खस्ताहाल सड़क  के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ मंगलवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मार्ग को प्रतीकात्मक रूप से फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारम्भ किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजराज नगर–डाला को जोड़ने वाले लगभग 4 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। जनमानस द्वारा लगातार ज्ञापन और मांग के बाद अब इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

इस दौरान राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने कहा कि इस खस्ताहाल सड़क के निर्माण की मांग काफी लंबे समय से लोग इस मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर परेशान थे। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय जनता को सीधा लाभ मिलेगा।उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर ही क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ओबरा शिवनाथ जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष चोपन भगवान दास केशरी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल, संजीव त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओबरा सतीश पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी बाबा, मण्डल महामंत्री श्रीमती सरिता पटेल, पूर्व जिलामंत्री सुनीता पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, उत्कर्ष सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?