भगवान श्रीराम- मां सीता का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से हुआ सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाने से सटे दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्री राम मंदिर मे बीती रात भगवान श्री राम का विवाह समारोह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत मनमोहन दास के सानिध्य में ब्रह्मचारी वेद मोहन दास के अगुवाई में बाजा गाज के साथ-साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।


श्रीराम विवाह शुभ मुहूर्त अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को पुजारी हृदयानन्द के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के बारात में शामिल बारातियों का काफिला ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भक्ति संगीत में जय श्री राम, जय बजरंगबली ,बम बम भोले,का उद्घोष लगाते बाराती डीजे पर झुमते हुए झारखंड राज्य के बिलासपुर, हलवाई चौक,काली मंदिर , सब्जी मार्केट ,रामलीला ग्राउंड, हलवाई मोहल्ला, से निकलकर पुनः राम मंदिर पहुंचा जहां बारातियों के स्वागत में फूल माला, रीति रिवाज के लिए मौजूद महिलाएं ग्राम प्रधान तारा देवी,विमला देवी कुसुम देवी उर्मिला देवी सीता देवी अनीता देवी राधिका देवी संध्या देवी ने गोबर के लड्डू से परिछन के दौरान मधुर गाली गीत से स्वागत किया।

शादी की रस्म को पूरा करने के लिए वर पक्ष भगवान श्रीराम की ओर से हृदयानन्द तिवारी, संजय अग्रवाल, राकेश कुमार केसरी, पप्पू गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय चौरसिया शामिल हुए तथा कन्या पक्ष माता सीता की ओर से विनय उपाध्याय, नंदलाल केसरी, राजू उपाध्याय ,राम जी ,उदय कुशवाहा, रामचंद्र जायसवाल शामिल हुए। तत्पश्चात फूल माला से सजे विवाह मंडप में कन्या पक्ष से पुरोहित नंदलाल तिवारी व वर पक्ष से आनन्द दुबे ने पूरे विधि विधान के साथ विवाह की रस्म को पूरा किया। विवाह में शंख में पानी डालने व लावा मेराई की रश्म के लिए भाई विनय उपाध्याय ने पूरा किया। विवाह के दौरान मौजूद महिलाएं “लावा मेराव हो विनय भैया बहिनी तोहार”व मीठी-मीठी गालियों से बारातियों का स्वागत कर रही थी।

भगवान श्री राम के विवाह में शामिल हुए इलाके के सैकड़ों बारातियों को भंडारे में प्रसाद स्वरूप तरह-तरह के व्यंजन परोसा गया। इस बीच थाना विंढमगंज प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने अपने पुलिस पीएसी के साथ बारात भ्रमण व विवाह के दौरान मौके पर मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?