श्री गुरु हरि कृष्ण जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिखों के आठवें गुरु श्री हरि कृष्ण जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ के समापन के बाद कीर्तन दरबार से हुई, जहां भाई सुरजन सिंह, बिशन सिंह और दया सिंह ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर गुरु साहिब के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को याद किया गया। बताया गया कि गुरु हरि कृष्ण जी का जन्म जुलाई 1656 में कीरतपुर साहिब में श्री गुरु हरि राय साहिब और माता किशन कौर के घर हुआ था। मात्र पांच वर्ष की अल्पायु में ही उन्हें गुरु गद्दी पर बैठाया गया था।

गुरु जी के जीवन की एक प्रमुख घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जब औरंगजेब के बुलावे पर वे दिल्ली जा रहे थे, तो पचोखरा नामक स्थान पर एक घमंडी ब्राह्मण लाल चंद ने उनसे गीता के अर्थ सुनाने को कहा। गुरु जी ने अपने दिव्य ज्ञान से एक गूंगे-बहरे व्यक्ति को गीता के श्लोक सुनाकर सभी को चमत्कृत कर दिया, जिसके बाद लाल चंद उनका शिष्य बन गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को कराह प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, रवि सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रितपाल सिंह, पारब्रहम सिंह, मनमीत सिंह और चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?