किसानो मे वितरित किया गया सांवा और रागी बीज का निःशुल्क पैकेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त तहसीलों में समाधान दिवस के मौके पर कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीसीरियल घटक योजनान्तर्गत श्री अन्न (मिलेट्स) साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज के मिनीकिट का वितरण किया गया। आज तहसील ओबरा में जिलाधिकारी बीएन सिंह व दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, घोरावल में तहसीलदार तथा रावर्टसगंज में क्षेत्राधिकारी विजयगढ़ द्वारा किसानों को साँवा एवं रागी का निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

जनपद के सभी विकास खण्ड रावर्ट्सगंज में साँवा 429 पैकेट व रागी 36 पैकेट, घोरावल में साँवा 440 पैकेट व रागी 36 पैकेट, करमा में साँवा 440 पैकेट व रागी 36 पैकेट, चतरा में साँवा 440 पैकेट व रागी 36 पैकेट, नगवां में साँवा 440 पैकेट व रागी 36 पैकेट, चोपन में साँवा 460 पैकेट व रागी 72 पैकेट, कोन में सॉवा 440 पैकेट व रागी 60 पैकेट, दुद्धी में साँवा 460 पैकेट व रागी 72 पैकेट, म्योरपुर में साँवा 460 पैकेट व रागी 61 पैकेट एवं बभनी में सॉवा 460 पैकेट व रागी 60 पैकेट निःशुल्क मिनीकिट बीज के पैकेट उपलब्ध है।

जनपद के सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपने-अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर पास मशीन में बायोमैट्रिक के माध्यम से निःशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त कर सकते है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?