अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठेगी सोनभद्र के प्रदूषित हवा और पानी की बात: देवेंद्र सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम  से जनपद के प्रदूषित जल को

O सरकार की सभी योजनाएं केवल कागजों तक जमीनी हकीकत कुछ और

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने जिस जनपद को स्विट्जरलैंड कह कर सम्बोधित किया करते थे आज उसकी हालत ऐसी हो गयी है कि यहाँ के लोगो को शुद्ध हवा और पानी तक नही मिल पा रहा है। इन्ही सब परिस्थितियों को फिल्म निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव ने अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म में दर्शाया है। इस फिल्म निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि  जिले में प्रदूषण और इसकी चपेट में आने वालों की स्थिति काफी गंभीर है। उन्होंने 11 गांवों का दौरा किया सभी जगह स्थिति खराब मिली। वह इसको लेकर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। इसके जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लोगों को लाभ मिले इस पर भी फोकस किया जाएगा।


मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2019 में इस बिंदु को उठाया था। सरकार ने प्रभावी पहल का भरोसा दिया था। हर घर नल योजना से उम्मीद भी बनी लेकिन अभी तक की जो स्थिति है। वह निराश करने वाली है। निरूइयादामर में 26 वर्षीय युवती को जमीन पर घिसटने की स्थिति झिंझोड़ देने वाली है। वह इस मुद्दे को सरकार के सामने तब तक उठाएंगे जब तक प्रभावी राहत न मिल जाए।


फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर सिंह ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने यहां आकर देखा कि यहां की भी प्रकृति जहां भर की खूबसूरती समेटे हुए हैं। बावजूद यहां शुद्ध हवा,पेयजल बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। उनके यहां सैकड़ों फीट चोटियों पर रह रहे लोगों की भी यहां से बेहतर स्थिति है। स्थानीय स्तर पर योजनाओं को लेकर लापरवाही हो रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बताया कि सोनभद्र में कैंसर ,टीबी, बाँचपन,सांस की समस्या,मानसिक बीमारी, पेट की समस्या,पाचन की समस्या जैसे अनेकों बीमारियों से दस हजार लोग पीड़ित है। और लोगो को शुद्ध हवा पानी नहीं मिल पा रहा यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। बच्चों का बचपना छीनने जैसा काम देश को पंगु बनाना है।यही हमारी भावी पीढ़ी है।हम क्या देकर जाएंगे।

इस मौके पर पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा, देव प्रसाद,अश्वनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?