जहरीले जन्तु के काटने से बालक की मृत्यु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- 12 वर्षीय बच्चे की जान गई

बभनी (सोनभद्) । थाना क्षेत्र के बरवे गांव में रविवार शाम जहरीले जन्तु के काटने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक छोटेलाल (12 वर्ष) पुत्र धनपत बरवे गांव का निवासी था। रविवार शाम वह घर के पास की दुकान से लौट रहा था, तभी किसी जहरीले जन्तु ने उसे काट लिया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी।जन्तु के काटने के बाद छोटेलाल की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।छोटेलाल अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता धनपत ने बताया कि दिन भर छोटेलाल ठीक था, लेकिन शाम को दुकान से लौटने के बाद उसने जन्तु के काटने की बात बताई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी मां किसमतिया का रो-रोकर बुरा हाल है।अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?