लोढ़ी टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना शर्मनाक: डॉ. धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रविवार को लोढ़ी टोल प्लाजा पर एक महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट की घटना की बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और टोल प्लाजा की गलत स्थापना के कारण हुई है। डॉ. तिवारी ने कहा कि रावर्ट्सगंज सोनभद्र जनपद का मुख्यालय है, जहां हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कचहरी और तहसील आते हैं। उन्हें मुख्यालय पहुंचने से पहले टोल का किराया चुकाना पड़ता है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यूपी 64 नंबर की सभी प्राइवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करना चाहिए ताकि रोजमर्रा के काम से मुख्यालय आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि टोल प्लाजा पर तैनात ऐसे उद्रवी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाना चाहिए जो ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यूपी 64 की गाड़ियों को लोढ़ी टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय पर जिले के प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?