मकर संक्रांति के दिन आग लगने से गरीब परिवार का घर और गृहस्थी जलकर राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील में देवरी कला पंचायत के चिरवाटाड़ बस्ती में मकर संक्रांति के दिन आग लगने से गरीब परिवार का घर और गृहस्थी जलकर राख

नौगढ़(चन्दौली)तहसील में देवरी कला पंचायत के चिरवाटाड़ बस्ती में एक दुखद घटना घटी। मकर संक्रांति के दिन गरीब सोमारू बनवासी का घर और उसकी गृहस्थी चूल्हे की चिंगारी से निकली आग में जलकर राख हो गई।

आपको बता दे कि सोमारू बनवासी का परिवार खाना बनाकर खेत चला गया था, लेकिन चूल्हे की आग पूरी तरह बुझी नहीं थी। पास में रखे गोबर के उपले ने धीरे-धीरे आग पकड़ ली और आग ने विकराल रूप ले लिया। बस्ती के लोगों ने धुआं उठता देखकर शोर मचाया और आग बुझाने के लिए पानी और मिट्टी का इस्तेमाल किया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था इस हादसे में घर में रखा सारा सामान, जैसे गेहूं,चावल,कपड़े, बिस्तर, मोबाइल, चारपाई और जरूरत की चीजें सबकुछ जल कर खाक हो गया।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। हल्का लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत के तहत सरकारी सहायता राशि दी जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?