देशद्रोहियों का मेला नही लगना चाहिए,गाजी और पाजी का काम खत्म:महन्त राजूदास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंजनी कुमार

पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने चाहिये,पीएम और गृह मंत्री विश्व पटल पर उठाए:महन्त राजू दास

सुल्तानपुर(उत्तर प्रदेश)। हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ होने और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या धाम से हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास कल देर शाम सुलतानपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान वे कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं मीडिया से रूबरू होने के बाद उन्होंने तमाम मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। संभल बहराइच और सुल्तानपुर के विभिन्न मजारों पर लगने वाले मेलो पर सवाल किए जाने पर महंत राजूदास ने कहा गाजी और पाजी का काम खत्म हो गया है और राष्ट्रवादियों का काम शुरू हो गया है उन्होंने शासन से मांग की ऐसे देशद्रोहियों का मेला नहीं लगना चाहिए अभी तक जो पूर्ववर्ती सरकार मेला लगा रही थी उसे बंद और खत्म कर देना चाहिए ऐसे लोगों ने लाखों मंदिरों को तोड़ा और मां बहनों की इज्जत लूटी है। वहीं राजूदास ने सम्भल प्रशासन का मेला ना लगने देने पर आभार व्यक्त किया।

वही पाकिस्तान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महंत राजू दास ने कहा कि पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने चाहिए। सिंध और बलूचिस्तान के साथ वहां घोर अन्याय हो रहा है। उन्होंने भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि इसका मुद्दा विश्व स्तर पर उठाना चाहिए और भारत को इसकी चर्चा करनी चाहिए।

वहीं भारत की बढ़ती लोकप्रियता और यहां शिक्षा प्रणाली को बदलने का सवाल किए जाने पर महंत राजू दास ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली में शास्त्र और शस्त्र दोनों की पढ़ाई होनी चाहिए जिससे वातावरण भी सही होगा और अपराधी गुंडे माफिया देशद्रोही भारत पर नजर उठाकर नहीं देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?