फासिल्स पार्क की पहाड़ी में लगी आग,फायर बिग्रेड ने पाया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद

आग से नष्ट हो सकती थी विश्व धरोहर

सलखन(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। विश्व ऐतिहासिक स्थल फॉसिल्स पार्क सलखन में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आ लग गई जो थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। फासिल्स पार्क में आग की लपटें और धुएं देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

वही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने संभावना जताई कि हो सकता है कोई बीड़ी पीकर फेंक दिया हो, जिससे आग पकड़ ली हो। 

वही क्षेत्र में यह चर्चा रही की आज जो आग लगी है वह किसी ने जान बुझकर लगाई गई है क्यों कि फासिल्स पार्क मे कुछ लोग वन विभाग के जमीन पर कब्जा कर रहे थे, अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया था। इसके साथ ही यह भी सम्भावना जतायी जा रही है कि कुछ लोग चौकीदार को परेशान करने की नियत से आग लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?