नौगढ़ डिलबगरा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ क्षेत्र के डिलबगरा मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक खाली ट्रक (UP 64 CT 9201) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ट्रक चकिया से सोनभद्र की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, जब ट्रक दिलबगड़ा मोड़ पर पहुंचा, तो चालक सरजू का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ट्रक खाई में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक में कोई माल लदा नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के वक्त खलासी भी ट्रक में मौजूद था, किस्मत से चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। सुबह हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?