शिकायतो के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर होगी सम्बन्धितों के खिलाफ होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को लेकर आज जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी में कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय, सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?