नौगढ़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 102 प्राथना पत्र प्राप्त, जिलाधिकारी ने दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 102 फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार होना चाहिए।

समाधान दिवस में कई महत्वपूर्ण समस्याएं उठाई गईं।

गोलाबाद निवासी महेंद्र रामजी और रामचंद्र ने बताया कि 2008 में 132 लोगों को जमीन का पट्टा मिला था, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिला
जिससे हम ग़रीबो को भारी कथनाइयाँ झेलनी पड़ती है

स्टेट हाईवे नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर पुलिया जर्जर होने और डिवाइडर व सांकेतिक चिह्न न होने से हादसों की शिकायतें भी सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

लौवारी खुर्द निवासी किस्मतिया और अमरावती ने बताया कि उनके पास खतौनी है, लेकिन गांव के दबंग उनकी जमीन पर जबरन खेती कर रहे हैं।

राजस्व विभाग से जुड़ी पैमाइश और बंटवारे की समस्याएं भी प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी विकास मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?