वेतन न मिलने से भड़के सुरक्षा कर्मी, ठप हुआ खदान का काम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बीना (सोनभद्र) । एनसीएल बीना खदान में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने वेतन भुगतान न होने पर कामकाज ठप कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। बीना महाप्रबंधक कार्यालय पर इकट्ठा हुए सुरक्षा गार्डों ने जून माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन से तत्काल भुगतान की मांग की।

सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि तीन माह से वेतन रुका हुआ है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। त्योहारी माहौल में स्थिति और भी दयनीय हो गई है। दूर-दराज से रोजी-रोटी की तलाश में आए गार्डों को अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक दो निजी सुरक्षा एजेंसियों के करीब 80 से अधिक गार्ड इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले भी वेतन भुगतान को लेकर खदान परिसर में हंगामा हो चुका है। बार-बार आश्वासन के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

आक्रोशित गार्डों को शांत करने के लिए सुरक्षा प्रभारी भारतेंदु तिवारी को बीच में आना पड़ा। काफी समझाने-बुझाने के बाद ही मामला शांत हो सका, लेकिन कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?