सी एस पाण्डेय
O- छात्रवास में रहने वाले छात्रों से किया वार्ता, व्यवस्थाओं का ली जानकारी
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के कारीडाड में स्थित सेवाकुंज आश्रम में सोमवार की रात पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने भ्रमण किया साथ ही रात्रि विश्राम कर छात्रवास के बच्चों सहित कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली कारीडाड़ स्थित सेवाकुंज आश्रम का भ्रमण किया। मंगलवार की सुबह आश्रम परिसर में स्थित शान्तेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन के बाद छात्रावास के बच्चों से मिलकर व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से बैठक कर जानकारी ली।उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से आश्रम के बच्चों से मिलने की जिज्ञासा थी। आश्रम के प्रवासी बच्चे, छात्रवास की व्यवस्थाओं को भी जांचा । बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
इस दौरान शिवप्रसाद, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जितेन्द्र, रामलखन प्रान्त सहसंगठन मंत्री, केन्द्र प्रमुख मिथलेश, सीताराम, डा0 लाल जी, सुमन, रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







