रामनवमी जुलूस को लेकर सख्ती: प्रशासन और ग्रामीणों की अहम बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- अस्त्र-शस्त्र पर पूर्ण प्रतिबंध, अनुशासन और परंपरा के साथ जुलूस निकालने के निर्देश

सोनभद्र। जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने की।

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, रामनवमी समितियों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलूस के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ, लेकिन पूरी अनुशासन और मर्यादा में निकालने पर जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और भाईचारा कायम रहे।
प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जुलूस को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।


प्रशासन ने साफ किया कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जुलूस को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह (किशू सिंह), सुरेन्द्र कुमार पासवान, रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष राजकमल, कोषाध्यक्ष बिक्की मदेशिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?