बालिकाओं के सामूहिक गायन से परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘हर घर तिरंगा अभियान- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’

सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?