01 मार्च को मनाया जाएगा संत रविदास गाडगे व बाबू जगदेव की जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

संतों की जयंती मनाने पर बैठक में हुई  चर्चा

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। संत रविदास गाडगे बाबा व बाबू जगदेव कुशवाहा की जयन्ती की तैयारी को लेकर महुली स्थित राजा बरियार शाह खेल मैदान आयोजित हुई,इस बैठक की अध्यक्षता राजन चौधरी ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि 01 मार्च को संत शिरोमणि रविदास दास, गाडगे बाबा एवं बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी जाएगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के डायरेक्टर अजय कुमार रजक व विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल सायन, पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा रामविचार गौतम, जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में तेज प्रताप मौर्य अपनी प्रेरक वक्तव्य देंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुद्धी श्रीमती रंजना चौधरी करेंगी।

बैठक में जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए कई तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें संतों के जीवन पर आधारित भजन-कीर्तन, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामूहिक भंडारे का आयोजन शामिल है। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और संतों के आदर्शों को प्रचारित करने पर जोर दिया। राजन चौधरी ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रीय एकता को मजबूत करेगा और युवाओं को संतों के संदेश से प्रेरित करेगा।

इस मौके पर अवधेश कनौजिया निरज कनौजिया कुंदन कुमार कनौजिया अरविंद जायसवाल शेकरार अहमद विरेन्द्र कनौजिया अमित कुमार विवेक कुमार बुद्ध नाथ कनौजिया कामता प्रसाद बोधराम सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?