नितिन नवीन के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किया धन्यवाद कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त मंदिर परिसर में की पूजन अर्चन

सोनभद्र –। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ महासभा ने एक भव्य धन्यवाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नितिन नवीन को यह पद मिलने से केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कायस्थ समाज की प्रतिभा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उन्होंने नितिन नवीन को संघर्ष, संगठन, संस्कार और सिद्धांत का प्रतीक बताया और कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का मार्ग है, पद का माध्यम नहीं।
भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि योग्यता और सेवा को देखते हुए पार्टी में जाति या सिफारिश का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता अपनी मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति से और अधिक मजबूत होंगे।
समारोह में सुनील श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महामंत्री नगर अनुपम तिवारी, रितु अग्रहरि, आशीष केशरी, संजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के पदाधिकारियों ने किया और अंत में नितिन नवीन को शुभकामनाएँ देते हुए “देश आपके साथ है, कायस्थ समाज भाजपा के साथ है और भाजपा राष्ट्र के साथ है” के नारे लगाए गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?