Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अंश निर्धारण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस लेखपाल होंगे सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

श्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 लेखपालों को मिलेगा जिलाधिकारी सम्मान

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दिए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से 26 जून तक विशेष अंश निर्धारण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अंश निर्धारण कार्य राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका सीधा संबंध आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं एवं अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं लेखपालों से अभियान को मिशन मोड में संचालित करने का आह्वान किया है।

अभियान के दौरान निर्धारित समयावधि में सर्वाधिक एवं गुणवत्तापूर्ण अंश निर्धारण कार्य पूर्ण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपालों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी, अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ अधिक सरलता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त होगा। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी ताकि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर प्राप्त किए जा सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?