शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने यूपीएस गो बैक की प्रतियां जला किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

यूनिफाइड पेंशन स्कीम का किया बहिष्कार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध मे आज शिक्षक व अन्य कर्मचारी संगठनों ने एनएमओपीएस व अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान यूपीएस के बहिष्कार में सभी संगठनो द्वारा यूपीएस गो बैक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने बताया कि जनपद के दसों ब्लॉकों में सभी शिक्षण संस्थानों वा कार्यालयों में 1 अप्रैल से लागू हो रही यूनीफाइड पेंशन स्कीम का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया है। श्री सिंह ने कहा यदि सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन व्यवस्था नही बहाल करती है तो देश का प्रत्येक कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


वही रामगोपाल यादव ने कहा कि यूनीफाइड पेंशन स्कीम एनपीएस  से भी ज्यादा घातक है यूपीएस योजना के जरिये सरकार कर्मचारियों को ठगने का कार्य कर रही है।

राजकुमार मौर्य ने बताया कि एक ओर सरकार बड़े पूंजीपतियों का ऋण माफ कर सकती है और दूसरी ओर 60 वर्ष तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने में अर्थव्यवस्था का बहाना करती है ये दोहरा रवैया कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में बबिता सिंह, कमलेश कुमार, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, अजय कुशवाहा, विनोद तिवारी, राममूर्ति,मनोज कुमार पटेल, जागृति गुप्ता, महेश भारती,सौरभ सिंह,देवेश भारती, कृष्ण लाल सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Comment

1503
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?