छात्रा से अनैतिक व्यवहार करता था शिक्षक, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

6 माह से छात्रा के साथ शिक्षक कर रहा था अनैतिक व्यवहार

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा की मां ने शिक्षक पर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी कक्षा 8 की छात्रा है, उसका पति मुंबई शहर में रहता है। घर पर वह अपने बच्चों के साथ रहती है। विद्यालय का एक शिक्षक उसके साथ अनैतिक व्यवहार कर रहा था। जिससे उसकी बेटी डरी सहमी रहती थी।

दो दिन पूर्व उसकी बेटी ने कहा कि उस विद्यालय में वह पढ़ाई अब नहीं करेगी। जब उसकी मां उसे पढ़ाई न करने की बाबत पूछताछ की तो वह रोने लगी आप बीती बताई। करीब 6 माह से विद्यालय का एक शिक्षक उसे अकेले में ले जाकर उसके साथ अनैतिक व्यवहार करता है। जिस पर उसकी मां विद्यालय में पहुंची और टीसी की मांग की तो शिक्षक देने में आनाकानी करने लगा। जिसकी शिकायत छात्रा की मां ने फोन से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया और संबंधित थाने पर तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?