टैक्स बार अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

(उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के आह्वान पर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने कार्य से विरत रहने का दिया प्रस्ताव)

सोनभद्र। जी एस टी अपीलीय न्यायालय में जी एस टी प्रदेश मुख्यालय एवम प्रशासन द्वारा अनावश्यक विधि विरुद्ध हस्तक्षेप करके बिना समुचित प्रक्रिया के अपीलीय वादों को 30 सितंबर तक निस्तारण करने के आदेश के विरोध में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओ ने जी एस टी के सभी न्यायालयो/
कार्यालयो का आज पूर्ण बहिष्कार करते हुए कार्य से विरत रहे। कर अधिवक्ताओं का प्रदेश संगठन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन ने इस हेतु प्रदेश के कर अधिवक्ताओं से आज कार्य बहिष्कार का आह्वान किया था।जिसके अनुपालन में बार के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने आज बार की एक आकस्मिक बैठक राज्य एवम सेवा कर कार्यालय सोनभद्र में आहूत कर इस ज्वलंत विषय पर कर अधिवक्ताओं से गहन विचार विमर्श के उपरांत सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि जी एस टी प्रदेश मुख्यालय एवम प्रशासन के अपीलीय न्यायालय हेतु जारी तानाशाही आदेश के विरुद्ध आज कार्य से विरत रहेंगे। बैठक के उपरांत पारित प्रस्ताव/ ज्ञापन जी एस टी कार्यालय सोनभद्र के उच्चाधिकारियों को बार के अध्यक्ष ने बार के सदस्यों के साथ दिया। बैठक का संचालन बार के सह सचिव प्रदीप धर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उमापति पांडेय, सुरेंद्र केशरी, विजय जायसवाल, जनार्दन पांडेय, विवेकानंद पांडेय, राकेश शरण मिश्र, नवीन पांडेय, महेश पांडेय सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?