स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया,बच्चों को स्वेटर और मोजा वितरण किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वामी विवेकानंद जयंती पर महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विवेकानंद के जीवन और उनके संदेशों के बारे में बताया गया।

नौगढ़(चन्दौली) तहसील के नर्मदापुर गांव में संस्कार शाला पर महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के मार्गदर्शक राधेश्याम द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता बसंत लाल केसरी ने विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया और उनके संदेशों को सबको अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान संत और दार्शनिक थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विश्वभर में प्रसारित किया। उन्होंने युवाओं को जागृत करने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के व्यवस्था प्रभारी सुरेश सिंह,अखिलेश सिंह,परमानंद यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्कारशाला के बच्चों ने देशभक्ति गीत “देश रंगीला रंगीला मुरली बाजेगी कन्हैया राधा नाचेगी जरूर” पर अभिनय किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद, गांव के सभी बच्चों को स्वेटर और मोजा वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्णकालिक कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार ने किया, जो महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के कार्यकर्ता हैं। इस अवसर पर महेश कुमार, संदीप कुमार और कई अन्य बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?