कुम्भ जा रहे विधायक की कार ट्रक से टकराईं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

विधायक सहित पांच घायल

अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्यमार्ग प्रश्र नधिरा मोड़ के समीप हुआ घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप रविवार की सुबह ट्रक और कार में जोरदार टक्कर में विधायक सहित पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप छत्तीसगढ़ के भाटापारा से आ रही विधायक की कार कोयला लादी ट्रक से आमने सामने टकरा गई। जिसमे विधायक की पत्नि व अन्य लोग भी घायल हो गए। विधानसभा भाटापारा विधायक 55 वर्षीय इन्द्र साव पुत्र के ०आर० साव, 53 वर्षीय पत्नि प्रतीमा साव पत्नी इन्द्र साव ,32 मदुरिमा साव पुत्री राजेंद्र साव ,27 वर्षीय सजूश्रुति साव पुत्री इंद्रा साव ,53 वर्षीय सरस्वती साव पत्नी राजेंद्र साव ,25 वर्षीय स्वाति साव पुत्री इंद्रा साव ,28 वर्षीय तोकेश्वर यादव पुत्र मख्खन लाल यादव निवासी छत्तीसगढ़ भाटापारा छत्तीसगढ़ घायल हो गए।टक्कर में ट्रक चालक तेज नारायण पुत्र राम-लखन गोंड निवासी आरंग पानी म्योरपुर भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजवा दिया। विधायक की पत्नि की स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?