सुकृत और भैसवार गांव की चकबन्दी प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाय:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चकबन्दी प्रक्रिया मे प्रचलित ग्रामों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

चकबन्दी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी ठंग से करायी जाये सम्पन्न-जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चकबन्दी प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराये जाने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता मे समीक्षा की गयी। जनपद में वर्तमान समय में कुल 51 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न स्तर तरमीम, पड़ताल, मालियत, सत्यापन खतौनी, चक निर्माण आदि पर है।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्रामों में कार्यवाही निर्धारित मानक के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है तथा चकबन्दी प्रक्रिया मे लम्बित सबसे पुराने ग्राम-भैसवार व सुकृत की चकबन्दी को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने का भी निर्देश दिया गया है।जिलाधिकारी द्वारा विशेष निर्देश दिया गया कि सभी ग्रामों की चकबन्दी पारदर्शिता पूर्ण तरीके से नियमानुसार ग्राम की जनता के हित के अनुरूप की जाये।

इस समीक्षा में जनपद के उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व सभी चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारीगण मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?