परिवार सहित थाईलैंड भाग रहा था कोडीन कफ सिरफ का आरोपी: पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपदीय पुलिस ने कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लाया सोनभद्र

  ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का है पिता गिरफ्तार आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्तर पर कोडीन कफ सिरफ तस्करी के माफिया शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को जनपद पुलिस ने उस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट सड़ गिरफ्तार करने में सफल रही जब वह परिवार सहित थाईलैंड भागने के फिराक में था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जनपद वापस में पहुंची तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपी को मीडिया से रूबरू कराया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद पुलिस टीम ने आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह अपने पूरे परिवार के साथ विदेश भागने की तैयारी में था।इस कोडीन कफ सिरफ का जनपदीय पुलिस ने 18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया था। इसके अलावा 1 नवंबर को झारखंड के रांची में 134 पेटी में 13400 व 4 नवंबर की रात जनपदीय पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस के साथ चार ट्रकों से 3.40 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित कफ सीरप व 20 लाख फंडिंग की नकदी बरामद किया था। इस गोरखधंधे की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। बाद पुलिस टीम ने संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया। एसपी ने बताया कि बीते 29 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने सदर कोतवाली में तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस गोरखधंधे में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार व सिटी सीओ रणधीर मिश्रा के साथ विशेष टीम गठित किया था। पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि जनपद चंदौली के साथ ही जौनपुर, गाजीपुर व वाराणसी पुलिस भी गिरफ्तार आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल को खोज रही थी।


नकली बिलिंग व फर्जी लेन-देन का सारा काम करता था आरोपी का पुत्र
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल ने पूछताछ में बताया है कि फर्म उनके नाम से पंजीकृत है, परंतु इसका संचालन उनका पुत्र शुभम जायसवाल करता था। नकली बिलिंग तथा फर्जी लेन-देन संबंधी समस्त गतिविधियां भी शुभम जायसवाल द्वारा ही की जाती थीं। बताया कि व्यापार का पूरा संचालन झारखंड में स्थित गोदाम से किया जा रहा था। व्यापार का वित्तिय लेन देन का कार्य चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल द्वारा किया जाता था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में भी सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा विष्णु अग्रवाल से अलग से पुछताछ की जाएगी। अभियुक्त के द्वारा बताए गए तथ्यों की जांच के लिए एसआईटी टीम द्वारा उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।

इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, एसआईटी टीम के सदानंद राय, प्रणय प्रशुन श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह व सत्यम पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?