सोनभद्र की सुल्लवी कुमारी ने रचा इतिहास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन

सोनभद्र। हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ स्थित हॉलीडे इन होटल में आयोजित मावेन मिस प्लस साइज इंडिया 2025 (सीज़न 8) में सोनभद्र की बेटी सुल्लवी कुमारी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप 15 फाइनलिस्ट में स्थान प्राप्त किया और साथ ही “मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

शक्तिनगर क्षेत्र के कोहरौलिया गांव की रहने वाली सुल्लवी कुमारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से प्लस साइज और कर्वी महिलाओं को आत्मविश्वास देने, अपने शरीर को अपनाने और स्वयं से प्रेम करना सिखाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा बन सकें। सुल्लवी कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें टॉप 15 में जगह मिली और साथ ही “मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” का खिताब भी मिला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और वे इस उपलब्धि को अपने परिवार और जिले के लोगों के साथ साझा करना चाहती हैं।सुल्लवी कुमारी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं और उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?