हर तिरंगा अभियान को कार्यकर्ता बनाये सफल:अनिल सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराएगा तिरंगा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल और संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर प्रत्येक वर्ष भाजपा कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति संकल्प लेते है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन सिन्दूर पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, हम सभी को इस पर गर्व है। पूरे देश भर में आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देशवासियों ने हाथ मे तिरंगा लेकर देशभक्ति के कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए। हम सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण होगा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात मे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है गरीब हो अमीर हो छोटा घर हो बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। जो कालोनी व सोसाइटी के हर घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि 10 व 12 अगस्त को प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए। आम जनता की भी अधिक से अधिक संख्या मे भागीदारी सुनिश्चित कि जाय यात्रा का आयोजन एक से दो किलोेमीटर तक करना है। जो शहीद स्मारक से शुरु होकर शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरे यात्रा हमारे सुरक्षाबलों एवं बलिदानियों के साथ साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करते हुए प्लेकार्ड्स ले जाना है। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदो देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियो के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

12 से 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा व सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाये। बैैठक मे आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा नागेश्वर गोंड, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, विशाल गुप्ता, राकेश मेहता, कुसुम शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम सह संयोजक रजनीश रघुवंशी, मीनू चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, अंकुर सिंह, रामबली मौर्या सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?