अधिवक्ता दिवस पर मेडल व प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राएँ हुए हर्षित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- विन्ध्य लॉ कॉलेज में हुआ विधिक जागरूकता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

सोनभद्र। विन्ध्य लॉ कॉलेज, गोरडीहा रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को अधिवक्ता दिवस बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय (पूर्व अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष टेक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र तथा यूपी टेक्स बार एसो० के पूर्व सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और चीफ ट्रस्टी अजय कुमार सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान

अधिवक्ता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विधिक क्षेत्र की महत्ता, समाज में अधिवक्ता की भूमिका, कर्तव्य और दायित्वों पर अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय में आयोजित संविधान दिवस निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं—प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि का अध्ययन समाज में न्याय और अधिकारों की रक्षा की मजबूत नींव है। उन्होंने अधिवक्ता के कर्तव्यों, नैतिकता और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का हुआ सफल संचालन

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन विधि प्रवक्ता निशा सेठ ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अधिवक्ता समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?