जनपदस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता मे छात्र-छात्राओ किया प्रतिभाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ .बृजेश कुमार सिंह एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । शास्त्रीय नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्रा मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक गायन समूह में भी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की ही छात्राओं (संजना ,निशा ,इच्छा,आकांक्षा त्रिपाठी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

वही मूर्तिकला के बालक वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कालेज रेनू सागर के आशुतोष श्रीवास्तव एवं बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कालेज पिपरी की रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


पारंपरिक लोक नृत्य समूह में राजकीय हाई स्कूल मऊ कला की छात्राओं( पूनम, रेशमा, दिव्या व करीना) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृश्य कला स्थानीय शिल्प समूह में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी की कुमारी माया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्विआयामी दृश्य कला के बालक वर्ग में राजकीय बालिका हाई स्कूल गोठानी के छात्र राहुल ने एवं बालिका वर्ग में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनू सागर की छात्रा साजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कहानी वाचन में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के रोहित कुमार ठाकुर एवं करुणा मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । नाटक विधा में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुसागर के ओम पांडेय एवं सौम्या पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?