दिव्य अखण्ड ज्योति कलश यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिव्य अखण्ड ज्योति रथ यात्रा का सीता मोड़ चौराहे पर स्वागत किया गया और महुली ग्राम पंचायत से बाइक जूलूस गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा अगवानी किया गया। रथ यात्रा सीता मोड़ चौराहे से पुन्याह्वान मंत्रों और जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। यह यात्रा नगर के काली मंदिर तिराहा, मुडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से चलकर झारखंड के बिलासपुर गांव में स्थित शिव मंदिर पहुंची। 

इस भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक–धार्मिक संगठनों द्वारा रथ पर जगह-जगह पुष्पवर्षा व पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर हुलास प्रसाद यादव, रामदास कुशवाह, शिव शंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव, उमेश जायसवाल, संजय अग्रवाल , संजय गुप्ता, राजेश केसरी, प्रेमचंद कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, लव कुश चंद्रवंशी, अरविंद हलवाई , ओम प्रकाश रावत , जितेंद्र गुप्ता , प्रभात कुमार, कार्तिक चंद्रवंशी , रवि गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।


यह यात्रा अखंड दिव्य ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में विश्व भ्रमण के भाग रूप में क्षेत्र में पहुँची है। रथ यात्रा का उद्देश्य मानवता में देवत्व और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?