संविधान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लगाया विज्ञान प्रदर्शनी ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाए विज्ञान प्रयोग।

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नौगढ़ के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने फीता काट कर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और वैज्ञानिक जागरूकता के महत्व पर बल दिया। विज्ञान प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान प्रयोगों और मॉडलों का प्रदर्शन उप जिलाधिकारी को दिखाए और दर्शकों के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक थे। विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी उप जिलाअधिकारी के हाथों दिया गया।

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मुकेश केशरी ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने देश के संविधान के महत्व को समझने और उसका सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों को अपनी शिक्षा को गंभीरता से लेने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी संविधान दिवस के महत्व पर बल दिया और बच्चों को संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?