प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता हैमर बॉल इंटरनेशनल फाउंडर्स कप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने गोरखपुर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैमर बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक और बालिका टीमों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। विद्यालय के कोच दीपक श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बालिका हैमर बॉल टीम की कप्तानी आल्का कुमारी ने की। टीम में वैष्णवी सिंह, ज्ञानवी सिंह, रुशाली पटेल, रुचि पांडेय, रुचि पासवान, सृष्टि दुबे, वंशिका गुप्ता, यंशिका पांडेय, निकिता प्रजापति और लतिका प्रजापति शामिल थीं। वहीं बालक टीम में अंकुश पटेल, सूर्योदय सिंह, सक्षम श्रीवास्तव, उदय शुक्ला, यश केसरी, करण मौर्य, अनुराग, अनुराग गौतम, परमेंद्र सहबाज़, राकेश केसरी, कृष्णा प्रताप, दीपक कुमार, अभय पटेल और ईशांत श्रीवास्तव शामिल थे। बालिकाओं में वैष्णवी को प्लेयर ऑफ द मैच और बालकों में सतीश पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व राकेश केसरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता से विजयी होकर विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।” कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?