अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की घोर निंदा, दोषियों पर हो कार्रवाई:अशोक कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 17 मई को लखनऊ में पुलिस प्रशासन/शासन द्वारा लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का चैम्बर तोड़ा गया और निहत्थे अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। सोनभद्र अधिवक्ता समाज इस कृत्य की घोर निंदा करता है। अधिवक्ताओं के साथ की जा रही इस तरह की विधि विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई से अधिवक्ता समाज काफी आक्रोश में है। लखनऊ के अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना का विरोध करते हुए अधिवक्ता हित में निम्नलिखित मांगें रखी गईं: लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कृत्य के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं को विधिक कार्यवाही हेतु बैठने के लिए तत्काल समुचित प्रबंध किए जाएं। लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं के इलाज का सम्पूर्ण खर्च शासन द्वारा वहन किया जाए। चोटिल अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस न कर पाने के कारण हो रही आर्थिक क्षति और शारीरिक कष्ट के लिए चोट के अनुरूप मुआवजा दिया जाए। आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए तत्काल कठोर “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्रा, महामंत्री योगेश द्विवेदी, राजीव सिंह, प्रभाकर श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, अरुण कुमार सिंघल, पवन कुमार मिश्रा, शक्ति सेन प्रसाद, अनूप पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, गीता गौर, अभिषेक शर्मा, सूरज वर्मा, मनीष चौबे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?