वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन चलाये स्प्रिंकलर मशीन:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

खराब AQI सुधार हेतु ओबरा, डाला, अनपरा व रॉबर्ट्सगंज में चलेगी स्प्रिंकलर मशीनें

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों में कोयला व  धूल प्रदूषण पर जिलाधिकारी ने सख्त रूप अपनाते हुए सम्बन्धितों को नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग करने का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद के औद्योगिक एवं क्रशर प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते वायु एवं धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा खराब AQI Inde में सुधार के लिए व्यापक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास (DMF) से क्रय की गई Water Sprinkler Application Mounted Machines के माध्यम से नगर पंचायत ओबरा, डाला, अनपरा तथा नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इस जारी आदेश के अनुसार ओबरा-डाला क्षेत्र में शारदा मंदिर चौराहे से जिला पंचायत मोड़, बग्घानाला मोड़ से अल्ट्राटेक गेट, लगड़ा मोड़ से गजराज नगर तथा जिला पंचायत कार्यालय से रासपहाड़ी रोड तक प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक एवं सायं 05ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक छिड़काव कराया जाएगा।

वहीं अनपरा क्षेत्र में डिबुलगंज से औड़ी मोड़, काशी मोड़ होते हुए ककरी परियोजना तक तथा रॉबर्ट्सगंज में लोढ़ी टोल प्लाजा से तहसील रोड तक स्प्रिंकलर मशीनों का संचालन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन की कार्रवाई की शॉर्ट वीडियो क्लिप, जीपीएस युक्त फोटोग्राफ एवं वाहनों की जीपीएस रीडिंग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा सके।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?