मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार: 05 ग्राम हेरोइन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 05 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये) के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुफियान खान पुत्र करीमुल्लाह खान, निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0 430/2019, धारा 354, 452, 504, 506 भा0द0वि थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र और मु0अ0सं0 346/2025, धारा 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, हे0का0 अवधेश प्रजापति, हे0का0 राम सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल थे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?