फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की व इनाम घोषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O- NBW और 4-BNSS की कार्रवाई,

O- फरार अभियुक्त पर कुर्की व इनाम की प्रक्रिया शुरू

रामगढ़ (सोनभद्र) । थाना पन्नगंज में पंजीकृत मु0आ0 संख्या 137/2025, छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले में धारा 64, 74/175, 76, 35/105 बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त विजेन्द्र ओझा पुत्र महेंद्र ओझा, निवासी ग्राम खुज्जा, थाना पन्नगंज, जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत भी कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

इसके पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा छेड़खानी व बलात्कार के मामले में 4-BNSS के अंतर्गत दिनांक 06 जनवरी 2025 को आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 09 जनवरी 2025 को अभियुक्त के विरुद्ध 4-BNSS की विधिसम्मत कार्रवाई की गई, इसके बावजूद अभियुक्त अब भी फरार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्त के विरुद्ध इनाम घोषित करने एवं कुर्की की कार्यवाही प्रचलित कर दी गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी के विरुद्ध इनाम घोषित करने एवं कुर्की की कार्यवाही प्रचलित कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?