त्योहार में सौहार्द बिगाडने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – सीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

होली व रमजान को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को होली तथा रमजान को लेकर शांति सौहार्द की बैठक क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय प्रभारी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि इसी माह में होली का त्योहार और रमजान का महीना भी है।सभी लोग आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ त्योहार मनायें। किसी भी प्रकार की कोई ईश्या मतभेद न करें मिलजुल कर त्योहार मनायें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 65 स्थानों होलिका दहन है।एक दिन पहले पांच गांवों और दो गांवों देवहार पूर्वी,फरीपान में दो दिन पहले होली का त्योहार मनाने की परंपरा है।।इसके मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाने की बात कही। इसके साथ ही संबंधित गांव के प्रधानों को निगरानी रखने की अपील किया। होली और रमजान को लेकर बभनी बाजार और महुअरिया मोड़ चपकी पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। त्योहार मे किसी प्रकार का खलन डालने वाले के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर शमसुल हक,विन्द्रालाल, नंदकुमार, कृष्णानंद सोनी,शमसुदोहा,सदर परवेज आलम, रमाशंकर तिवारी, सुख सागर यादव, अनिल कुमार, रामजीत, दीनदयाल जायसवाल, रामेश्वर शर्मा, बाबूराम गुप्ता, प्यारे मोहन,नंद कुमार, मक्खन लाल, शिवमूरत यादव, तेज बहादुर सिंह, सरफराज खान, संजीव कुमार, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?