मस्जिदों में मंदिर ढूंढना बंद करो, वरना परिणाम भुगतने होंगे : स्वामी प्रसाद मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सारी मस्जिदों में मंदिर ढूंढना बंद किया जाना चाहिए, वरना इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिरों में भी बौद्ध मठ ढूंढना शुरू किया जाएगा।

उनका यह बयान बद्रीनाथ, केदारनाथ और रामेश्वरम जैसे प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में है, जो पहले बौद्ध मठ थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए 84,000 बौद्ध स्तूपों को तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया है और कहा है कि वह पूरी तरह से विफल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सरकार की कलाई न खुले इसके लिए हिंदू-मुसलमान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?