प्रबुद्ध संवाद में बोले प्रदेश अध्यक्ष, – सरकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है लक्ष्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार देर शाम को सोनभद्र में आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों से संवाद किया।
कार्यक्रम में शिक्षाविद, अधिवक्ता, किसान, व्यापारी और समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने की और संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सबसे अहम है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीब कल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग की अपेक्षा जताई।
जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। एकजुट होकर 2027 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई जाएगी। इस मौके पर मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे  अवधेश पटेल, लालजी तिवारी,  नरेन्द्र गर्ग, मिठाईलाल सोनी, बलदेव सिंह, श्यामनारायण सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, पवन मिश्रा, विनोद चौबे, नीरज सिंह, उमाशंकर मिश्रा, राजेश देव पाण्डेय, मनोजधर, बृजेश सिंह, राजेश मिश्रा, गणेश अग्रवाल, विनोद शुक्ला, कविन्द्र प्रताप सिंह, आकाश जायसवाल, अमित गोयल, अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, शंम्भूनारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी सहित समाज के सभी क्षेत्र से आने वाले प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?