राज्यमन्त्री ने जनपद मे 18 मुख्य सेविकाओ में बांटा नियुक्ति पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रदेश में 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मार्सिस्ट को मिले नियुक्ति पत्र

पारदर्शी चयन प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहा रोजगार:- राज्यमंत्री

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मार्सिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौंड़ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण का किया गया। 

इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नवयुवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र का वितरण आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया जा रहा है, जिसमें जनपद के 18 नव चयनित मुख्य सेविकाओें को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है कि अति पिछड़े जनपदों के लोगो को भी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और उनका चयन हो रहा है। यह प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है।

आज नव चयनित जिन मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, इसमें अनामिका सिंह कुशवाहा, नीलम, कुमारी किरन, कुमारी प्रतिभा, कुमारी विद्या, कुमारी सरिता यादव, शालीनी पाण्डेय, कुमारी बबिता मौर्या, हेमलता चन्द्र, कुमारी सुमन मौर्या, साधना, कुमारी जुली, रूबीना परवीन, कुमारी श्रद्धा गुप्ता, नेहा, कुमारी शिवानी, कुमारी चंचला, कुमारी चन्द्रकला पाण्डेय हैं।

इस आयोजित कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सुरेन्द्र मौर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, अपना दल कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समस्त सीडीपीओ एवं नव चयनित मुख्य सेविकाओं व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना और देखा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?