ममुआ गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीरुद्र महायज्ञ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के ममुआ गांव में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। संचालन कार्य कर रहे है आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया ग्रामवासियों के साथ मंगल कलश शोभा यात्रा से यज्ञ का प्रारंभ किया गया। यज्ञकर्ता पंडित दीपेंद्र देव विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों के अथक प्रयास मेहनत से आचार्य गानो के वैदिक मत्रों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। 

यज्ञ के मुख्य यजमान हेमनाथ देव पाण्डेय 51 कलश के साथ सैकड़ो ग्राम वासियों महिलाओं के साथ ध्वज पूजन एवं गाव की प्रदक्षिणा किया गया मंडप प्रवेश पंचांग पूजन संपन्न किया गया श्री राम कथा प्रवचन के लिए चित्रकूट से पधारे श्री तुलसी किंकर महाराज के द्वारा श्री राम कथा का प्रारंभ किया गया।


चित्रकूट धाम एक बार त्रेता युग माही, शंभू गए कुंभा ऋषिपाही
देवाधिदेव महादेव सती के साथ श्रीराम कथा अगस्त ऋषि के आश्रम में गए अर्थात हर मनुष्य को श्री राम कथा सुनना चाहिए। इस शुभ अवसर पर सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?