तेज़ रफ्तार टेलर चेसिस ने महिला को कुचला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- लापरवाह ड्राइविंग से 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल

विंढमगंज (सोनभद्र) । जनपद सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक दावों की पोल खोलने वाली एक गंभीर दुर्घटना सामने आई है। ग्राम सलैयाडिह निवासी कबूतरी देवी (58 वर्ष), पत्नी गणेश यादव, तेज़ रफ्तार टेलर चेसिस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में महिला का एक पैर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबूतरी देवी सड़क के किनारे बनी पटरी से पूरी सावधानी के साथ पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टेलर चेसिस ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया और वह सड़क पर गिरकर दर्द से तड़पने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में शामिल टेलर चेसिस के चालक सुभाष ने पुलिस को बताया कि वाहन टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। वहीं घायल महिला ने स्पष्ट आरोप लगाया कि वह सड़क के बिल्कुल किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद चालक ने लापरवाही बरतते हुए पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर चेसिस व चालक को अपने कब्जे में लेकर वाहन को थाने भिजवाते हुए विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित गति और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित की जाए और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?