सपा कार्यकर्ता और नेता ऐसे अधिकारियों का लाल कलम से नाम लिख लें, सरकार आने पर हिसाब होगा:शिवपाल यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

अम्बेडकर नगर(यूपी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कटेहरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के नामांकन सभा में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्बोधन के दौरान बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार से हर वर्ग परेशान है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, समय आने पर जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

मीडिया से मुखातिब होने पर शासन प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता के इशारे पर आम लोगों से लेकर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। यूपी में हो रहे उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इण्डिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगे और नौ की नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 में हमारी सपा की सरकार बनने जा रही है, सपा के सभी नेता और कार्यकर्ताओं ऐसे अधिकारियों का नाम लाल रंग से लिख लें, सरकार आने के बाद सभी का हिसाब किताब किया जाएगा।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज कटेहरी विधान सभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के नामांकन सभा में पहुंचे थे ,नामांकन सभा में सपा सांसद लालजी वर्मा,सपा विधायक राम अचल राजभर,सपा विधायक त्रिभुवन दत्त सहित हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?