सोनभद्र। – समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि गोष्ठी की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह हमेशा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते थे और उनके मुद्दों को सदन में हल करने का काम करते थे।
उन्होंने कहा कि आज तक किसानों का मसीहा कोई था तो चौधरी चरण सिंह थे, और उनके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों के हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री व्यास गौड, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, रामेश्वर पटेल, कामता यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, राजेश गौड़, विवेक पटेल, चंद्र भूषण, इमरान, अवनीश चौबे, शिवनारायण सिंह चौहान, शिवनारायण मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







