सपा ने वीरांगना महारानी दुर्गावती का मनाया बलिदान दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। वही एक संगोष्ठी आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा की रानी दुर्गावती एक महान विरागना थी जिन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया और मुगल शासक अकबर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी ।उनका जन्म 1526 में हुआ था और 1564 में युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुई थी । उन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया था ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड़ ने कहा कि महारानी दुर्गावती एक ऐसी महान महिला थी कि जिन्होंने हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया था ।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, रामप्यारे सिंह पटेल ,सुनील गौड़ , अनिल प्रधान , महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर,  कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय,  कुमारी निधि पाण्डेय, अशोक पटेल, सुनील कुमार राव, बाबूलाल यादव, दशरथ यादव , जगत पटेल, मनीष त्रिपाठी , प्रमोद यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?