सपा व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहें हैं : अनिल सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने किया। बैठक में मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के पहले चरण में पार्टी ने 1.67 करोड़ सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है। परन्तु हम सभी कार्यकर्ताओं को जन संपर्क कर सदस्यता को गति देने कि आवश्यकता है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया है, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व विधायक तिरथराज जी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, विशाल गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राघो सिंह, बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, दिलिप मौर्या, सुबाश पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, हरीराम छवि सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?