सोनभद्र पुलिस का मानव तस्करी गिरोह पर प्रहार, नाबालिग को बेचने वाले 2 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई, आगरा-जयपुर तक फैला था नेटवर्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे मानव तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर विभिन्न राज्यों में बेचने वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विपिन पुत्र रमाशंकर निवासी दुमदुमा, चुनार, मिर्जापुर और काजल उर्फ मंजू पत्नी पवन चौधरी निवासी खरौंधी, कोन, हाल पता अम्बेडकरनगर, राबर्ट्सगंज शामिल हैं। दोनों को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज फ्लाई ओवर के नीचे से पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर आगरा व जयपुर तक फैले मानव तस्करी नेटवर्क के जरिए कई व्यक्तियों को बेचा। इस दौरान बालिका का शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। गिरोह द्वारा लाखों रुपये का लेन-देन भी किया गया। पीड़िता के न्यायालय में दिए बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता सिद्ध हुई। थाना रावर्ट्सगंज पर बीएनएस व धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय, संजीव राय, संदीप राय, मनीष यादव, म0का0 आकृति मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?